ज्वालामुखी PYQ Solved

ज्वालामुखी क्रिया एवं विश्व वितरण - Swadhyay Quiz Book

ज्वालामुखी क्रिया एवं विश्व वितरण

पूर्व वर्षों में पूछे गये महत्वपूर्ण PYQs : UPSC • State PSC• TGT/PGT • NET/JRF • Assistant Professor etc.

1
अन्तर्जात बल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
(1) भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी आकस्मिक घटनाएँ अन्तर्जात बलों द्वारा उत्पन्न होती है।
(2) उत्संवलन और अवसंवलन तनाव बलों द्वारा उत्पन्न होते हैं।
📍 UP Higher Asst. Prof. 2021
Aकेवल 1
Bकेवल 2
C1 और 2 दोनों
Dन तो 1 और न ही 2
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: भूकंप एवं ज्वालामुखी प्रायः आकस्मिक अन्तर्जात बलों द्वारा उत्पन्न होते हैं। उत्संवलन और अवसंवलन सम्पीडन बलों द्वारा उत्पन्न होते हैं, तनाव बलों द्वारा नहीं। आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर D माना है, लेकिन यहाँ सही उत्तर (A) है।
2
निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ज्वालामुखी उद्गार के दौरान प्रतिशत में अधिकतम मात्रा में निकलती है?
📍 UPPSC GIC 2021
Aसल्फर डाई ऑक्साइड
Bकार्बन डाई ऑक्साइड
Cकार्बन मोनो ऑक्साइड
Dजल वाष्प
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: ज्वालामुखी गैसों में सर्वाधिक प्रतिशत (60% से 90%) जलवाष्प का होता है। इसके अलावा CO₂, N₂, SO₂ आदि का योगदान होता है।
3
निम्नलिखित में कौन एक भू-आकृति ज्वालामुखी द्वारा निर्मित नहीं होती है?
📍 UKPSC Lecturer Mains 2020
Aबैथोलिथ
Bक्लिफ
Cलोपोलिथ
Dक्रेटर
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: बैथोलिथ, लोपोलिथ एवं क्रेटर का निर्माण ज्वालामुखी के कारण होता है। क्लिफ का निर्माण सागरीय तरंगों के अपरदन से होता है।
4
कैरेबियन समुद्र में मार्टिनिक द्वीप पर माउंट पीली विस्फोट किस वर्ष हुआ था जिसमें लगभग 28,000 लोग मारे गए थे?
📍 DSSSB PGT 11/07/2021
A1915
B1940
C1935
D1902
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: सन् 1902 में कैरेबियन सागर में मार्टिनिक द्वीप पर माउंट पीली विस्फोट में ~28,000 लोग मारे गए। इसी आधार पर अत्यधिक विस्फोटक उद्गार वाले ज्वालामुखियों को पीलियन तुल्य ज्वालामुखी कहते हैं।
5
निम्नलिखित में से कौन सा विश्व में 20वीं शताब्दी का सबसे बड़ा ज्वालामुखी उद्भेदन रहा है?
📍 RPSC Asst. Prof. 2020 (I)
Aनोवारप्टा
Bमाउण्ट सेन्ट हेलेन्स
Cमोना कीया
Dयलोस्टोन
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: 20वीं शताब्दी का सबसे बड़ा ज्वालामुखी उद्भेदन 1912 में अलास्का के नोवारप्टा में हुआ, जिसमें ~15 घन किमी मैग्मा निकला।
6
भूगर्भ के अंदर पिघला हुआ पदार्थ कहलाता है —
📍 UP TGT 2013
Aलावा
Bमैग्मा
Cपातालीय
Dमध्यवर्ती
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: पृथ्वी के अन्दर पिघला पदार्थ मैग्मा कहलाता है; सतह पर आने पर इसे लावा कहते हैं।
7
टुजो विल्सन का उष्ण स्थल सिद्धान्त सम्बन्धित है?
📍 Rajasthan TGT SST 2019
Aज्वालामुखियों की उत्पत्ति से (अन्तरा प्लेट)
Bनवीन वलित पर्वतों की उत्पत्ति से
Cउष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों से
Dमहासागरीय धाराओं से
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: टूजो विल्सन का ऊष्ण स्थल (Hot Spot) सिद्धान्त ज्वालामुखियों की उत्पत्ति (अन्तरा-प्लेट) से सम्बन्धित है। 'प्लेट' शब्द का प्रथम प्रयोग टुजो विल्सन ने ही किया था।
8
मैग्मा जो पृथ्वी की सतह तक पहुँचता है और फिर ठोस हो जाता है, ______ कहलाता है।
📍 MP Asst. Prof. 2018
Aक्वार्ट्ज
Bलावा
Cग्रेनाइट
Dसिलिकेट
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: ज्वालामुखी उद्गार के साथ द्रव रूप में निकला पिघला भाग लावा कहलाता है। लावा दो प्रकार का होता है – अम्लीय (सिलिका अधिक, गाढ़ा) व बेसिक (सिलिका कम, पतला)।
9
ज्वालामुखी से निकलने वाली धूल और राख सामग्री को ______ के रूप में कहा जाता है।
📍 MP Asst. Prof. 2018
Aपाइरोक्लास्ट्स
Bहाइपरक्लॉस्ट्स
Cहैपिरोक्लॉस्ट्स
Dसिरोक्लॉस्ट्स
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: ज्वालामुखी से निकली धूल व राख को पाइरोक्लास्ट्स कहते हैं। बड़े टुकड़ों को 'बम', मटर/अखरोट के आकार वालों को 'लैपिली' कहते हैं।
10
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा सक्रिय ज्वालामुखी के विश्व वितरण को सही ढंग से वर्णित करता है?
📍 UGC Net December 2019
Aयह युवा मोड़दार पर्वत श्रृंखला में संबद्ध पाये जाते हैं।
Bयह नदी के बाढ़ वाले मैदान में होते हैं।
Cयह पुराने क्षयित पहाड़ की श्रृंखला में संबद्ध रखते हैं।
Dयह समुद्र बेसिन के आसपास श्रृंखला बनाने को अभिमुख होते हैं।
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: सक्रिय ज्वालामुखी समुद्री बेसिन के आसपास श्रृंखला बनाते हैं, विशेषकर प्रशांत रिंग ऑफ फायर में।
11
निम्नलिखित में से कौन-सा परिध्रुवीय प्रशांत ज्वालामुखीय पट्टी का भाग नहीं है?
📍 UGC Net June 2019
Aएल्यूशियन द्वीप समूह
Bमिंडनाओ द्वीप समूह
Cअजोर्स द्वीप समूह
Dसखालिन द्वीप समूह
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: अजोर्स द्वीप मध्य-अटलांटिक कटक क्षेत्र में आते हैं, जबकि अन्य तीनों परिध्रुवीय प्रशान्त पट्टी के भाग हैं।
12
निम्नलिखित युग्मों में कौन सुमेलित नहीं है? (ज्वालामुखी – देश)
📍 GIC प्रवक्ता परीक्षा, 2018
Aइरेबुस – जापान
Bमाउण्ट अगुंग – इण्डोनेशिया
Cग्रिम्सबोटन – आइसलैण्ड
Dकिलाउया – सं. राज्य अमेरिका
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: इरेबस अंटार्कटिका में स्थित है, जापान में नहीं।
13
निम्नलिखित युग्मों में कौन युग्म सुमेलित नहीं है? (चोटियाँ – देश)
📍 GDC Lecturer 2017
Aएकांकगुआ – अर्जण्टीना
Bकोटोपैक्सी – सूडान
Cकिलीमंजारो – तंजानिया
Dदेनाली – संयुक्त राज्य अमेरिका
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: कोटोपैक्सी दक्षिण अमेरिका में इक्वेडोर में है, सूडान में नहीं। यह विश्व की सबसे ऊँची सक्रिय ज्वालामुखी चोटी है।
14
ज्वालामुखीय उद्गार के निम्नलिखित प्रकारों में से कौन-सा एक प्रायः विस्फोटक नहीं होता?
📍 UP TGT 2009
Aपीलियन
Bहवाई तुल्य
Cस्ट्राम्बोलियन
Dवल्कैनियन
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: हवाई तुल्य ज्वालामुखी का उद्गार शान्त होता है, विस्फोटक बहुत कम। कारण – गैस की तीव्रता कम व लावा पतला।
15
विश्व का सर्वोच्च शान्त ज्वालामुखी है—
📍 UP TGT 2011
Aफ्यूजीयामा
Bएकॉन्कागुआ
Cक्राकाटाओ
Dएटना
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: विश्व का सर्वोच्च शान्त (मृत) ज्वालामुखी एकॉन्कागुआ (6,962 मी.) है, जो एण्डीज पर्वत श्रेणी पर स्थित है।
16
निम्नांकित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
📍 UP TGT 2011
Aस्ट्रॉम्बोलियन ज्वालामुखी – सिसली
Bवल्केनियन ज्वालामुखी – लिपारी द्वीप
Cपीलियन ज्वालामुखी – हवाई द्वीप
Dविसुवियस ज्वालामुखी – इटली
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: पीलियन ज्वालामुखी मार्टिनिक द्वीप (द. अमेरिका) में है, हवाई में नहीं।
17
उत्तरी अमेरिका में माउंट सेंट हेलन किस का उदाहरण है?
📍 Jharkhand TGT 2017
Aडोम पर्वत
Bज्वालामुखी पर्वत
Cपठारीय पर्वत
Dब्लॉक पर्वत
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: माउण्ट सेंट हेलन ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण है, जो ज्वालामुखी उद्गार से निकले पदार्थों के जमाव से बना है।
18
सोल्फतारा इनमें से किसका एक प्रकार है?
📍 CGPSC Assist. Prof. 2014
Aज्वालामुखी
Bवलन पर्वत
Cविच्छेदित पठार
Dजलोढ़ मैदान
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: सोल्फतारा (गन्धकीय धुआँरा) ज्वालामुखी का एक प्रकार है, जिसमें अधिक मात्रा में गन्धक निकलती है।
19
लुजोन द्वीप पर स्थित माउंट पिनाटुबो एक ज्वालामुखी कहाँ पर है?
📍 Jharkhand TGT 2017
Aजापान
Bइंडोनेशिया
Cफिलीपीन्स
Dहवाई
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: लुजोन द्वीप पर स्थित माउंट पिनाटुबो फिलीपीन्स में है। लुजोन फिलीपीन्स का सबसे बड़ा द्वीप है।
20
निम्नलिखित में से कौन भारत की सीमा में स्थित एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है?
📍 UPPCS Pre 2010
Aनारकोण्डम
Bबैरन द्वीप
Cमिनिकाय द्वीप
Dअमीनदीपी द्वीप
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: भारत की सीमा में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप (अण्डमान) है। नारकोण्डम सुप्त ज्वालामुखी है।
21
मोनालोआ एक सक्रिय ज्वालामुखी है:
📍 UPPCS Pre 2010
Aअलास्का का
Bजापान का
Cहवाई-द्वीप का
Dफिलीपाीन्स का
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: मोनालोआ हवाई द्वीप का सक्रिय ज्वालामुखी है। विश्व में सक्रिय ज्वालामुखियों की संख्या लगभग 500 है।
22
निम्नलिखित में से कौन सा ज्वालामुखी-क्रिया से सम्बन्धित नहीं है?
📍 UPPCS Pre 2007
Aलहर (Lahar)
Bलैपिली (Lapilli)
Cटफ (Tuff)
Dटालस (Talus)
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: टालस हिमानी प्रक्रम से सम्बन्धित है, जबकि लहर, लैपिली, टफ ज्वालामुखी क्रिया से।
23
निम्नांकित ज्वालामुखी उद्गारों में से कौन सा सर्वाधिक विस्फोटक है?
📍 UPPCS Pre 2005
Aहवाईयन
Bस्ट्राम्बोलियन
Cवल्केनियन
Dविदर
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: वल्केनियन सर्वाधिक विस्फोटक है। हवाईयन → शान्त, स्ट्राम्बोली → मध्यम, पीलियन → सर्वाधिक विनाशकारी।
24
निम्नलिखित में से किस ज्वालामुखी उद्गार के प्रकार का उसके पर्यवेक्षक के नाम पर नामकरण किया गया है?
📍 UPPCS Pre 2003
Aपीलियन प्रकार
Bप्लिनीयन प्रकार
Cस्ट्राम्बोली प्रकार
Dवलकेनो प्रकार
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: प्लिनीयन प्रकार का नाम प्लिनी (विसुवियस के पर्यवेक्षक) के नाम पर रखा गया।
25
निम्नलिखित में कौन एक सुमेलित नहीं है?
📍 UPPCS Pre 2002
Aलासेन शिखर – संयुक्त राज्य अमेरिका
Bमोनालोआ – हवाई
Cकोटोपैक्सी – बोलीविया
Dविसुवियस – इटली
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: कोटोपैक्सी इक्वेडोर में है (बोलीविया नहीं)। यह विश्व की सर्वोच्च सक्रिय ज्वालामुखी चोटी है।
26
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
📍 UPPCS Pre 1993
Aएटना – इटली
Bफ्यूजीयामा – जापान
Cपोपा – बर्मा (म्यानमार)
Dक्राकाटाओ – मलेशिया
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: क्राकाटाओ जावा-सुमात्रा के बीच सुण्डा जलसन्धि पर है, मलेशिया में नहीं।
27
क्रेटर तथा काल्डेरा स्थलाकृतियाँ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
📍 UPPCS Pre 1992
Aउल्कापात
Bज्वालामुखी क्रिया
Cपवन क्रिया
Dहिमानी क्रिया
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: क्रेटर व काल्डेरा ज्वालामुखी क्रिया से बनते हैं। क्रेटर → कीपाकार गर्त; काल्डेरा → विस्तृत रूप।
28
लम्बे समय तक शान्त रहने के पश्चात उद्गारित होने वाला ज्वालामुखी क्या कहलाता है?
📍 UPPCS Pre 1992
Aमृत ज्वालामुखी
Bसुषुप्त ज्वालामुखी
Cसक्रिय ज्वालामुखी
Dनिष्क्रिय ज्वालामुखी
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: लम्बे समय तक शान्त रहकर फिर उद्गारित होने वाला सुषुप्त (प्रसुप्त) ज्वालामुखी कहलाता है, जैसे – विसुवियस।
29
विश्व की अधिकांश ज्वालामुखी घटनाएं घटित होती है-
📍 UPPCS Pre 1992, UP PGT 2010
Aरचनात्मक प्लेट किनारों पर
Bभ्रंश मेखला के सहारे
Cमोड़दार मेखला के सहारे
Dविनाशात्मक प्लेट किनारों पर
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: अधिकांश ज्वालामुखी विनाशात्मक (अभिसारी) प्लेट किनारों पर होते हैं।
30
माउण्ट एटना ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किस द्वीप पर स्थित है?
📍 UPPCS Pre 1991
Aलिपारी
Bसिसली
Cकोर्सिका
Dत्रिस्तां डि कुन्हा
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: एटना सिसली द्वीप (इटली) पर स्थित है।
31
वह कौन सा महाद्वीप है जिसमें एक भी ज्वालामुखी नहीं है?
📍 UPPCS Pre 1991, UP PGT 2006, UP TGT 2013
Aयूरोप
Bऑस्ट्रेलिया
Cएशिया
Dअफ्रीका
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमें एक भी ज्वालामुखी नहीं है।
32
सूची I (विश्व प्रसिद्ध ज्वालामुखी) एवं सूची II (उनकी स्थिति) का अवलोकन करके दिये गये कूटों की सहायता से सुमेलित कीजिए-
सूची I: A. माउण्ट क्राकाटाओ, B. माउण्ट ताल, C. एकॉन्कागुआ, D. लुल्लैलाको
सूची II: 1. फिलीपींस, 2. चिली, 3. सुण्डा स्ट्रेट, 4. अर्जेण्टीना
📍 UPPCS Pre 1990
AA-1, B-2, C-3, D-4
BA-4, B-3, C-2, D-1
CA-2, B-4, C-1, D-3
DA-3, B-1, C-4, D-2
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: क्राकाटाओ → सुण्डा स्ट्रेट, ताल → फिलीपींस, एकॉन्कागुआ → अर्जेन्टीना, लुल्लाईलाको → चिली
33
'रिंग ऑफ फायर' किस महासागरीय पेटी से सम्बन्धित है?
📍 UP PGT 2004
Aअटलांटिक महासागरीय पेटी
Bप्रशान्त महासागरीय पेटी
Cहिन्द महासागरीय पेटी
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: रिंग ऑफ फायर प्रशान्त महासागरीय पेटी से सम्बन्धित है, जहाँ 63% भूकम्प आते हैं।
34
'क्रेटर' सम्बन्धित है:
📍 UP PGT 2000
Aभूकम्प से
Bज्वालामुखी से
Cज्वार-भाटा से
Dभ्रंशन से
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: क्रेटर ज्वालामुखी के छिद्र के ऊपर स्थित कीपाकार गर्त को कहते हैं।
35
निम्नलिखत में से कौन ज्वालामुखी का एक प्रकार नहीं है:
📍 UP PGT 2002
Aहवाई तुल्य
Bस्ट्राम्बोली तुल्य
Cचिलीयन तुल्य
Dविसुवियस तुल्य
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: चिलीयन तुल्य ज्वालामुखी का कोई प्रकार नहीं है। प्रमुख प्रकार – हवाईयन, स्ट्राम्बोलियन, वल्केनियन, पीलियन, प्लिनीयन, विसुवियस तुल्य।
36
विश्व में सर्वाधिक ज्वालामुखी किस पेटी में पाये जाते हैं?
📍 UP PGT 2011
Aमध्य महाद्वीपीय पेटी
Bअन्धमहासागरीय पेटी
Cहिन्द महासागरीय पेटी
Dपरिप्रशान्त पेटी
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: सर्वाधिक ज्वालामुखी परिप्रशान्त पेटी (प्रशान्त महासागर की 'अग्नि वलय') में हैं।
37
Ring of Fire कहाँ स्थित है?
📍 UP TGT 2011
Aभूमध्य सागर के चारों ओर
Bप्रशान्त महासागर के चारों ओर
Cअटलांटिक महासागर के चारों ओर
Dहिन्द महासागर के चारों ओर
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: रिंग ऑफ फायर प्रशान्त महासागर के चारों ओर स्थित है।
38
सर्वाधिक विनाशकारी ज्वालामुखी है:
📍 UP PGT 2011
Aविसुवियस तुल्य
Bपीलियन तुल्य
Cस्ट्रॉम्बोली तुल्य
Dहवाई तुल्य
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: पीलियन प्रकार सबसे अधिक विनाशकारी एवं विस्फोटक होता है (उदा. – मार्टिनिक द्वीप का पीली ज्वालामुखी)।
39
निम्न में कौन एक सुमेलित नहीं है? (ज्वालामुखी – देश)
📍 UP PGT 2010
Aजोरल्लो – मैक्सिको
Bमाउण्ट उनजेन – जापान
Cअवाचा – रूस
Dमाउण्ट इजाल्को – न्यूजीलैण्ड
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: माउण्ट इजाल्को अल साल्वाडोर (द. अमेरिका) में है, न्यूजीलैण्ड में नहीं।
40
ज्वालामुखी क्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
📍 Higher Edu. Asst. Prof. 2014
A80% ज्वालामुखी अभिसारी प्लेट सीमाओं पर मिलते हैं।
Bपीलियन तुल्य ज्वालामुखी सबसे अधिक भयंकर एवं विस्फोटक होते हैं।
Cभूमध्य सागर में स्थित स्ट्राम्बोली एक प्रसुप्त ज्वालामुखी है।
Dजब ज्वालामुखी मृतप्राय हो जाता है तो ज्वालामुखी पाइप के जमने के बाद लावा प्लग का निर्माण होता है।
✅ सही उत्तर: विकल्प (C)
व्याख्या: स्ट्राम्बोली एक सक्रिय ज्वालामुखी है, प्रसुप्त नहीं। प्रसुप्त के उदाहरण – विसुवियस, क्राकाटाओ, फ्यूजीयामा।
41
निम्नलिखित ज्वालामुखियों में कौन भूमध्यसागर के 'प्रकाश स्तंभ' के रूप में जाना जाता है?
📍 UPPSC GIC प्रवक्ता 2015
Aएटना
Bविसुवियस
Cएलोगन
Dस्ट्राम्बोली
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: स्ट्राम्बोली भूमध्य सागर में प्रकाश उत्पन्न करता है, अतः इसे 'प्रकाश स्तम्भ' कहते हैं।
42
निम्नलिखित में कौन ज्वालामुखी क्रिया द्वारा निर्मित बाह्य स्थलाकृति है?
📍 UPPSC GIC प्रवक्ता 2015
Aक्रेटर एवं काल्डेरा
Bलैकोलिथ
Cरिंग डाइक
Dबैथोलिथ
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: क्रेटर व काल्डेरा बाह्य स्थलरूप हैं, जबकि लैकोलिथ, रिंग डाइक, बैथोलिथ आन्तरिक स्थलरूप हैं।
43
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
सूची I: 1. लाकी, 2. अनसेन, 3. टैम्बोरा, 4. नेवाडो डेल रूज
सूची II: A. कोलंबिया, B. इण्डोनेशिया, C. जापान, D. आइसलैण्ड
📍 UPPSC GIC प्रवक्ता 2013
A1-D, 2-C, 3-B, 4-A
B1-A, 2-B, 3-C, 4-D
C1-C, 2-A, 3-D, 4-B
D1-B, 2-D, 3-A, 4-C
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: लाकी → आइसलैण्ड, अनसेन → जापान, टैम्बोरा → इण्डोनेशिया, नेवाडो डेल रूज → कोलंबिया
44
अभिकथन (A): हवाई द्वीपों पर ज्वालामुखी उद्गार निस्सरण (अपेक्षाकृत शान्त) प्रकार के हैं।
कारण (R): कम सान्द्र (श्यान) लावा का उद्गार शान्त होता है।
📍 UGC NET/JRF Paper – II June 2013
AA और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
BA और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
CA सही हैं, परन्तु R असत्य है।
DA असत्य है, परन्तु R सही है।
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: हवाई द्वीपों पर शान्त ज्वालामुखी उद्गार होते हैं क्योंकि लावा में सिलिका कम, पतला (कम श्यान) होता है। अतः R, A की सही व्याख्या है।
45
अभिकथन (A): हवाई द्वीप ज्वालामुखी क्रियाओं का प्रदेश है।
तर्क (R): अभिसरित प्लेट सीमाएँ ज्वालामुखी उद्गारों के स्थल हैं।
📍 UGC NET/JRF Paper-III Jan 2017, June 2013
A(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B(A) और (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C(A) सही है, किंतु (R) गलत है।
D(A) गलत है, किंतु (R) सही है।
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: हवाई द्वीप ज्वालामुखी क्षेत्र है, और अभिसारी प्लेट सीमाएँ ज्वालामुखी स्थल हैं, परन्तु हवाई उष्ण स्थल (Hot Spot) से बना है, अभिसारी सीमा से नहीं। अतः A व R सही हैं पर R, A की सही व्याख्या नहीं है।
46
अभिकथन (A): ज्वालामुखीय गतिविधियों और प्लेट के किनारे के बीच घनिष्ठ सम्बन्ध है।
कारण (R): विश्व के अधिकांश ज्वालामुखी अभिसारी पट्टिका उपान्त से सम्बन्धित हैं।
📍 UGC NET/JRF Paper-III Nov. 2017
A(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B(A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C(A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
D(A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: ज्वालामुखीय गतिविधियाँ प्लेट किनारों से सम्बन्धित हैं, और अधिकांश ज्वालामुखी अभिसारी सीमाओं पर होते हैं। अतः R, A की सही व्याख्या है।
47
सुप्त ज्वालामुखी नारकोण्डम किस देश में स्थित है?
📍 CGPSC Assistant Prof. 2014
Aभारत
Bश्रीलंका
Cमालदीव
Dइंडोनेशिया
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: नारकोण्डम भारत में स्थित प्रसुप्त (सुप्त) ज्वालामुखी है। बैरन द्वीप (अण्डमान) सक्रिय है।
48
सिल क्या है?
📍 UP TGT 2001
Aकठोर हुए मैग्मा द्वारा निर्मित लम्बवत् चादर
Bकठोर हुए मैग्मा द्वारा निर्मित समान्तर चादर
Cमुड़ी हुई चादर
Dअवनमन
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: जब मैग्मा भू-पृष्ठ के समानान्तर परतों में फैलकर जमता है तो सिल कहलाता है। 1 मीटर से कम मोटाई वाला सिल 'शीट' कहलाता है।
49
जब ज्वालामुखी मुख का विस्तार अत्यधिक हो जाता है, तो उसे कहते हैं—
📍 UP TGT 2004
Aज्वालामुखी शंकु (Volcanic cone)
Bकाल्डेरा (Caldera)
Cज्वालामुखी क्रेटर (Volcanic crater)
Dइनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: जब धंसाव या विस्फोट से क्रेटर का विस्तार अत्यधिक हो जाता है, तो उसे काल्डेरा कहते हैं।
50
ज्वालामुखी उद्गार के समय मोड़दार पर्वतों की अपनति (anticline) तथा अभिनति (syncline) में लावा का जमाव हो जाता है। इस प्रकार बनी आग्नेय शैल को कहते हैं—
📍 UP TGT 2004
Aलैकोलिथ
Bबैथोलिथ
Cलोपोलिथ
Dफैकोलिथ
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: मोड़दार पर्वतों की अपनति व अभिनति में जमा मैग्मा फैकोलिथ कहलाता है।
51
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा प्रदत्त कूट से सही उत्तर चुनिए:
ज्वालामुखी: A. एटना, B. क्राकाटाओ, C. पीली, D. मोनालोआ
अवस्थिति: (i) हवाई द्वीप, (ii) मार्टिनिक, (iii) इण्डोनेशिया, (iv) सिसिली
📍 UP TGT 2006
AA-(iv), B-(i), C-(iii), D-(ii)
BA-(i), B-(iii), C-(ii), D-(iv)
CA-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)
DA-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: एटना → सिसली, क्राकाटाओ → इण्डोनेशिया, पीली → मार्टिनिक, मोनालोआ → हवाई द्वीप
52
निम्नलिखित को सुमेलित करते हुए प्रदत्त कूट से सही उत्तर चुनिए:
बल/क्रिया: A. महादेशीय संचलन, B. आकस्मिक अन्तर्जात बल, C. तनाव, D. सम्पीडन
परिणाम: (i) ज्वालामुखी, (ii) उपरिमुखी संचलन, (iii) वृहत् संवलन, (iv) सन्धि
📍 UP PGT 2006
AA-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
BA-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)
CA-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)
DA-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: महादेशीय संचलन → उपरिमुखी संचलन, आकस्मिक अन्तर्जात बल → ज्वालामुखी, तनाव → सन्धि, सम्पीडन → वृहत् संवलन
53
"मोनालोआ" एक सक्रिय ज्वालामुखी है:
📍 UP PGT 2013
Aहवाई द्वीप का
Bअलास्का का
Cइटली का
Dजापान का
✅ सही उत्तर: विकल्प (A)
व्याख्या: मोनालोआ हवाई द्वीप का सक्रिय ज्वालामुखी है।
54
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
📍 UP TGT 2005
Aविसुवियस – इटली
Bइरेबस – अलास्का
Cकोटापैक्सी – इक्वाडोर
Dमोनालोआ – हवाई द्वीप
✅ सही उत्तर: विकल्प (B)
व्याख्या: माउण्ट इरेबस अंटार्कटिका (रॉस द्वीप) में है, अलास्का में नहीं।
55
हवाई में मोनालोआ किस लिए प्रसिद्ध है?
📍 UGC NET/JRF Paper – III June, 2015
Aबोटेनिकल गार्डन के लिए
B1950 से समुद्र तल में वृद्धि की मॉनीटरिंग के लिए
Cवर्षा की मॉनीटरिंग के लिए
D1957 से वायुमंडलीय कार्बनडाइआक्साइड की निरंतर मॉनीटरिंग के लिए
✅ सही उत्तर: विकल्प (D)
व्याख्या: मोनालोआ 1957 से CO₂ की निरन्तर मॉनीटरिंग के लिए प्रसिद्ध है (केओलिंग वक्र)।

Comments