सार ▪ कक्षा 10▪ अध्याय 1

संसाधन एवं विकास अध्याय का सार 


संसाधन: प्रकृति से प्राप्त विभिन्न वस्तुएं जो हमारी आवश्यकता को पूरा करने में प्रयुक्त होती हैं एवं जिन्हें बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, संसाधन कहलाते हैं।

जैव संसाधन: जीवमंडल से प्राप्त होने वाले ऐसे संसाधन जिनमें जीवन व्याप्त है, जैव संसाधन कहलाते हैं।

अजैव संसाधन: निर्जीव वस्तुओं से बने संसाधन अजैव संसाधन कहलाते हैं। 

नवीकरणीय संसाधन: ऐसे संसाधन जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक क्रियाओं द्वारा पुनः नवीकृत या उत्पन्न किया जा सकता है।

अनवीकरणीय संसाधन: ऐसे संसाधन जिन्हें पुनः नवीकृत नहीं किया जा सकता है।

व्यक्तिगत संसाधन: निजी स्वामित्व वाले संसाधन व्यक्तिगत संसाधन कहलाते हैं।

सामुदायिक संसाधन: ऐसे संसाधन जिनका उपयोग समुदाय के सभी लोग करते हैं, सामुदायिक संसाधन कहलाते हैं।

राष्ट्रीय संसाधन: किसी भी प्रकार के संसाधन जो राष्ट्र की भौगोलिक सीमा के भीतर मौजूद हों, राष्ट्रीय संसाधन होते हैं। व्यक्तिगत अथवा सामुदायिक संसाधनों को राष्ट्रहित में सरकार द्वारा अधिग्रहित किया जा सकता है।

स्पष्ट रूप से देखने के लिए इमेज पर क्लिक करने के बाद जूम करें

सतत् पोषणीय विकास: ऐसा विकास जिससे पर्यावरण को हानि न पहुंचे एवं वर्तमान में किए जा रहे विकास के द्वारा भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं की अवहेलना ना हो।

संसाधन नियोजन: ऐसे उपाय अथवा तकनीक जिसके द्वारा संसाधनों का उचित प्रयोग सुनिश्चित किया जा सके।
संसाधन संरक्षण: संसाधनों का न्यायसंगत तथा योजनाबद्ध प्रयोग जिससे संसाधनों का अपव्यय ना हो।

भूमि निम्नीकरण: विभिन्न प्राकृतिक तथा मानवीय क्रियाकलापों द्वारा मृदा का कृषि के योग्य न रह जाना।

निवल अथवा शुद्ध बोया गया क्षेत्र: वह क्षेत्र जहां वर्ष में एक बार या एक से अधिक बार खेती की गई हो।

परती भूमि: भूखंड जिस पर कुछ समय खेती नहीं की जाती और खाली छोड़ दिया जाता है।

बंजर भूमि: वह भूखंड जिस पर कोई पैदावार नहीं होती तथा जो पहाड़ी, रेतीली अथवा दलदली होती है।

● धातुओं को पुनः चक्रीय एवं जीवाश्म ईंधन को अचक्रीय नवीकरणीय संसाधान कहा जाता है।

● पुरानी जलोढ़ को बांगर एवं नई जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है।

● वर्ष 1992 में ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरो में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन विश्व स्तर पर उभरते पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक आर्थिक विकास की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए किया गया था।


___________________________
बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने
, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें    क्विज

Comments

Post a Comment